Jaunpur News : सर्पदंश से वृद्धा की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Naya Savera Network
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सर्पदंश से एक 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान मुन्ता देवी (80), पत्नी स्वर्गीय धनईराम गौतम के रूप में हुई है।

बताया गया कि गुरुवार रात मुन्ता देवी को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को परिजनों ने बक्शा थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

अनुपम मिश्रा युवा पत्रकार, जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

Kripa Shankar Singh

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!