Jaunpur News : कुएं में गिरने से युवक की मौत, 13वीं के दिन घर में पसरा मातम

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में गुरुवार रात घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार जोगापुर निवासी दीपक सिंह का 35 वर्षीय पुत्र ज्वाला सिंह गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी कारणवश घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को मृतक की दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। ऐसे में घर में पहले से चल रहे तेरहवीं के आयोजन के बीच हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। ज्वाला सिंह दो भाइयों में बड़ा था और घर पर रहकर रंगाई-पुताई का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र रुद्र और एक पुत्री वैष्णवी हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!