Jaunpur News : गोमती में डूबने लगा युवक, लोगों ने तुरंत बचाया, हालत गंभीर

Team NSN

मिठाई लाल सोनकर @  नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट पर रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया एक युवक गोमती नदी में डूबने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदपुर का निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने किसी स्वजन के अंतिम संस्कार के लिए रामघाट पर आया हुआ था। इसी दौरान दाह-संस्कार के पश्चात हाथ-पैर धोने के लिए नदी के किनारे गया था और उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने फौरन नदी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया। हालांकि नदी से बाहर निकालने पर उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!