प्रशासनिक टीम ने नगर के दस अस्पतालों में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानक को परखा


सिटी हॉस्पिटल का बेसमेंट सील,तीन अस्पताल और एक कोचिंग सेंटर को नोटिस 

मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच में निकली प्रशासनिक टीम ने नगर के दस अस्पतालों एवं एक कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने रजिस्ट्रेशन से लेकर सुरक्षा उपायों के मानक को परखा। बुधवार को दोपहर में उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अजय रॉय के साथ नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुँचे  जहाँ बेसमेंट में ओ टी और ओपीडी, चलता पाया । टीम द्वारा बेसमेंट सील करने के साथ बेसमेंट में अस्पताल चलाने को बताने के लिए नोटिस जारी किया। उक्त के बगल  स्थित कलावती हॉस्पिटल आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने का रजिस्ट्रेशन हुआ है किंतु एलोपैथ में इलाज किया जा रहा था।उनको भी अंग्रेजी दवा लिखने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम अपोलो हॉस्पिटल पहुँची जहां बेसमेंट में मेडिकल स्टोर का चलता  पाया गया। एक वार्ड में कोई मरीज नहीं था। उन्हें भी बेसमेंट में मेडिकल चलाने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम द्वारा मीरपुर तिराहे पर कमला हॉस्पिटल और लालती हॉस्पिटल पहुंची  वहां बेसमेंट भी पूरी तरह से खाली था। सभी पेपर दुरुस्त पाए गए। उक्त के बगल स्थित जय मां सरस्वती हॉस्पिटल बंद था। इसके बाद टीम ने सिंह नेत्रालय, कृष्णा हॉस्पिटल, मां विद्यावती हॉस्पिटल, एस आर हॉस्पिटल देखा। उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड में तहसील आने वाली गली में संचालित ए पी सी एस कंप्यूटर सेंटर की कक्षा बेसमेंट में चलती पाई गई उन्हें भी बंद करने की हिदायत के साथ ही नोटिस जारी की गई है।सीएचसी के अधीक्षक डॉ0अजय सिंह ने बताया यह अभियान जारी रहेगा। आज टीम द्वारा रजिस्टर्ड अस्पतालों का सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधित मानक देखा गया। इसके बाद बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले क्लीनिक, पैथॉलाजी, और अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया जाएगा।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन