नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचानें के उद्देश्य के तहत प्रेक्षागृह में आयोजित विविध प्रकार के कार्यक्रमों में डीएम सैमुअल पाल एन के दिशा निर्देशन में उपस्थित सभी जनों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति के द्वारा सहजता पूर्वक किये जाने वाले सरल व्यायामों के साथ खड़े होकर किये जाने वाले आसनों में त्रिकोणासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन के साथ त्रिकोणासन का अभ्यास कराते हुए उनसे होंने वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य लाभों को भी बताया गया।
इसके अतिरिक्त प्रोटोकॉल के तहत प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए ध्यान का अभ्यास कराकर लोगों के द्वारा प्रेरणा गीत को गाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए संकल्पित हुआ गया। वहीं प्रेक्षागृह में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर के बच्चों के द्वारा विविध प्रकार के योगाभ्यासों को किया गया जिसमें बकासन, चक्रासन, पादहस्तासन, उत्तानपादासन, शशकासन, गोमुख आसन के साथ भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों का प्रदर्शन किया गया।
| विज्ञापन |

