Jaunpur News : शाहगंज थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

Team NSN

Jaunpur News : शाहगंज थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा थाना शाहगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा सर्किल शाहगंज के क्षेत्राधिकारी सहित सर्किल के सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ मीटिंग कर निर्देशित किया गया कि आपरेशन वज्रपात अभियान के क्रम में दुस्साहसी/मनगढ़ एवं आपराधिक तत्वों  /आपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियान के तहत उनकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने, गुण्डा एक्ट एवं जिला बदर की कार्यवाही करने, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने, कुख्यात अपराधियों को आपराधिक माफिया घोषित करने तथा उनके गैंग को डीसीआरबी में पंजीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!