Palghar News : बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

Naya Savera Network


 नया सवेरा नेटवर्क

पालघर। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पालघर इकाई की जून 2026 मासिक काव्यगोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कवियत्री कुसुम तिवारी के मां वीणापाणि की सुंदर वंदना से शुभारंभ हुआ।संस्था की महासचिव सत्यभामा सिंह ज़िया, वाचस्पति तिवारी, जितेन्द्र यादव, कुसुम तिवारी,मृदुल तिवारी महक, किरन तिवारी ने अपनी सुंदर- सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।रामजीत गुप्ता ने अध्यक्षिय उद्बबोधन दिया और गांव से जुड़ी कविता एवं एक अवधी सावन गीत भी सुनाया।आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आभासी पटल पर इस तरह से सबको सुनकर मुझे बड़ा ही आनंद आया और एक अच्छा अनुभव रहा। इस तरह के ऑनलाइन काव्य गोष्ठियां आयोजित होती रहनी चाहिए। जिससे एक दूसरे को ध्यान से सुनने का अवसर मिलता है और रचनाएं दिल को छूती है। उक्त आयोजन का दिशा निर्देशन संस्थापक शिवकुमार सिंह ने किया।अंत में सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!