Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना: जौनपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण

Naya Savera Network
जौनपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बुकिंग कार्यालय में अत्यधिक गर्मी की समस्या को देखते हुए उन्होंने शीघ्र एयर कंडीशनर (एसी) लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय का विस्तार करने पर भी जोर दिया, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुगम सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने को कहा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी तथा आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!