Jaunpur News : स्वर्गीय पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी की जन्मशती पर विचार गोष्ठी एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

Naya Savera Network
जौनपुर। स्वर्गीय पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त अध्यापक, बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर की जन्मशती के अवसर पर शनिवार की देर शाम उनके निज निवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वंदना दुबे, प्रोफेसर, टी.डी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर ने कहा कि पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी कर्मयोगी, निष्ठावान, धर्मनिष्ठ एवं परिवार को साथ लेकर चलने वाले आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सभी को अपने पूर्वजों का सदैव स्मरण करना चाहिए तथा संयुक्त परिवार की अवधारणा को आगे बढ़ाना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जनपद न्यायाधीश अजय कुमार ने कहा कि पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी एक कुशल शिक्षक, नाट्यकर्मी एवं रंगमंच संचालक थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता के साथ उन्होंने अनेक नाटकों का निर्देशन भी किया था। उन्होंने ऐसे निष्ठावान शिक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे ने बचपन से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यद्यपि उन्हें पढ़ने का अवसर नहीं मिला, किंतु उनका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहा। बनवासी कल्याण के संयोजक माणिक चंद सेठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना काल से उनके स्वयंसेवक जीवन का उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। पुरानी बाजार भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, देव दीपावली समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता तथा धनुषयज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में उनके योगदान की सराहना की।
बैंककर्मी एवं प्रसिद्ध कवि अनिल उपाध्याय ने अपनी काव्य रचना के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी शकील अहमद ने उनकी सरलता, सहृदयता एवं लगभग 20 वर्षों के आत्मीय संबंधों को स्मरण किया। कार्यक्रम संयोजक यादवेंद्र चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने चाचा के साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। 
विजय चतुर्वेदी ने भी अपने बचपन के अनुभवों को उपस्थित जनों के साथ साझा किया। इस अवसर पर अमरनाथ उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, सुनील गुप्ता राजू, डॉ. मनीष गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, कैलाशनाथ, दिनेश विश्वकर्मा, जयशंकर मिश्रा, , राधेकृष्ण चतुर्वेदी, धीरेन्द्र चतुर्वेदी, अरुण  मौर्य,कपिल चतुर्वेदी, डा रजनी कांत  द्विवेदी  मिथिलेश, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सहित अनेक जनों ने सहभागिता  किया । कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. राम सूरत मौर्य ने भी स्वर्गीय पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी का संचालन मिलन चतुर्वेदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मधुकर चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
गोष्ठी के उपरांत हरदीपुर की कीर्तन मंडली ने अश्विनी शुक्ला के नेतृत्व में तथा पुरानी बाजार रामायण समिति द्वारा सुंदरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!