Jaunpur News : संस्कार भारती की कार्यशाला का समापन, चित्रकला प्रशिक्षक डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा सम्मानित

 नया सवेरा नेटवर्क

​जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों को कला के गुर सिखाने वाले मुख्य चित्रकला प्रशिक्षक डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. विश्वकर्मा के निर्देशन में बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग्स और रेखाचित्रों की प्रदर्शनी की अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

​कार्यशाला के दौरान बच्चों को चित्रकला, कथक, लोकगीत, नाट्य कला एवं कंटेम्परेरी डांस का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया था, जिसका शानदार प्रदर्शन प्रतिभागियों ने समापन समारोह के मंच पर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं नटराज प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


​समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह रघुवंशी, संरक्षक रवींद्र नाथ, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास एवं महामंत्री अमित अंशु उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ