Jaunpur News : सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा में सनातन धर्म को बताया सर्वोपरि

Team NSN

शिवशंकर दुबे ‍@  नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के सिमरावासी गांव में आयोजित सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को पधारे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के आचार्य राजेश पाठक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा, भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है तथा भगवान की भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन भगवान का स्मरण और सत्संग है।

मुख्य आचार्य ने कहा कि सामूहिक भागवत कथा का आयोजन समाज और आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हिंदू संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त बनाते हैं। कथा के यजमान सुभाष चंद्र तिवारी, राजकुमार तिवारी तथा ओमप्रकाश तिवारी रहे। कथा में अमरनाथ तिवारी, कुंवर साहब, केशरी प्रसाद तिवारी, लालबहादुर, श्रवण तिवारी, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!