Jaunpur News : दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली

Naya Savera Network
 
केराकत जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर घायल होने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम सोमवार सुबह परमानंदपुर डेयरी पर दूध देने गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागे, लेकिन हमलावरों ने करीब 400 मीटर तक पीछा कर उनकी पिटाई की। आरोप है कि बुद्धिराम के गिरने के बाद उन पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे उनके दाहिने हाथ में तीन गोलियां लग गईं। वहीं सुधीराम के सिर में गंभीर चोट आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख हमलावर फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी और पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन किया। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात की गई है।


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!