Ayodhya News : रामनाम के संग प्रारंभ हुई 'रघुभूमि से तपोभूमि तक' यात्रा, सरयू-तमसा संरक्षण का लिया संकल्प

Naya Savera Network
अयोध्या। लोक दायित्व संस्था के तत्वावधान में आयोजित 'रघुभूमि से तपोभूमि तक' नदी यात्रा का शुभारंभ सोमवार को रामनाम, वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वाद के बीच हुआ। वर्षामय मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं और यात्रियों का उत्साह देखते ही बना। सभी यात्री निर्धारित समय से पूर्व एकत्र हुए और अनुशासन, समर्पण तथा समयपालन का परिचय देते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अयोध्या धाम के नया घाट स्थित माता सरयू के पावन तट पर पूज्य महंत श्री जनार्दन दास जी, महंत श्री दिलीप दास जी महाराज सहित अन्य संतों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इसके बाद रामायण सर्किट के चेयरमैन डॉ. रामावतार शर्मा तथा संतों ने ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। प्रातः 8:45 बजे लता चौक से रामधुन, जय श्रीराम के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा अपने प्रथम चरण की ओर बढ़ी।
यात्रा का पहला पड़ाव महाराज दशरथ की समाधि रहा, जहां प्रातः 9:15 बजे पहुंचकर यात्रियों ने लगभग 45 मिनट तक श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं वंदन किया। इस दौरान महाराज दशरथ के त्याग, आदर्श राजधर्म और धर्मपालन का स्मरण किया गया। परिसर स्थित शनिदेव मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महंत श्री संदीप दास जी महाराज द्वारा यात्रियों के लिए उत्कृष्ट आतिथ्य एवं व्यवस्थाएं की गईं, जिसके लिए लोक दायित्व परिवार ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
यात्रा के संयोजक पवन कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय यह यात्रा अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया होते हुए 1 जुलाई को बिहार के सिद्धाश्रम (बक्सर) में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के पदचिह्नों से जुड़े स्थलों का संरक्षण, सरयू एवं तमसा नदियों की स्वच्छता और अविरलता के प्रति जनजागरण, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा नदी तटों पर वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रीराम की सांस्कृतिक विरासत, ऋषि परंपरा, मूल सरयू और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनसहभागिता का अभियान है। यात्रा में लोक दायित्व संस्था के पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार , अलंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह, अरविंद सिंह, बबलू विश्वकर्मा, धीरज सिंह, दुर्गेश कौशिक, रामकुमार सिंह, राणा शिवसंत सिंह, मोनू सिंह, शशांक सिंह, उत्कर्ष, सीताराम प्रजापति, अनिल वर्मा, शरद चंद्र अग्रहरि, योगराज पटेल एवं  श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!