Jaunpur News : डेल्टा अर्थिंग कार्य के चलते चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मड़ियाहूं से संचालित 11 केवी तहसील एवं 11 केवी टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को चार घंटे विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अनुसार उपकेंद्र पर स्थापित 8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की डेल्टा अर्थिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

अवर अभियंता विद्युत विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान तहसील तथा टाउन फीडर से पोषित सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक आवश्यक कार्य, पेयजल भंडारण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुबह 10 बजे से पहले ही पूरी कर लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने कार्य समय से पूरा होने पर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!