Jaunpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

Naya Savera Network

स्थानीय लोगों ने की ब्रेकर की मांग

इजहार हुसैन  @  नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दूसरा 32 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी अतुल चौहान पुत्र मदन चौहान बाइक पर गैस सिलेंडर बांधकर उसे भरवाने गोदाम पर जा रहा था। बाईपास पर दरीबा वार्ड के पास सामने से बाइक लेकर आ रहे अमन कुमार पुत्र हवलदार निवासी लाडनपुर से आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना के दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दोनों को काफी गम्भीर चोट आयी। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां पर चिकित्सक ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल चौहान का उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया तथा विशेष बात यह है कि जिस जगह पर भिड़ंत हुई है वहां पर इसके पहले भी भिड़ंत हो चुकी है व जान भी जा चुकी है, क्योंकि जिस जगह दुर्घटना हुई है उस जगह पर अंधा मोड़ है। स्थानीय निवासियों का कहना है अंधा मोड़ होने कारण हर महीने दुर्घटना हुआ करती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक तो होती रहती है, लेकिन आज तक जफ़राबाद बाईपास पर कोई भी सुरक्षा संबंधी कोई भी चेतावनी चिह्न नहीं लगाया गया तथा लोगों ने मांग किया कि प्रशासन द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर अंधे मोड़ से पहले चेतावनी चिह्न लगवाया जाए तथा मोड़ से पहले ब्रेकर भी बनवाया जाए जिससे की दुर्घटनाओं व जनहानि पर अंकुश लगाया जा सके।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!