Jaunpur News : धनियामऊ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र धनियामऊ बाजार में नहर के पास ट्रैक्टर चालक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज को ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी रामचन्द यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे चाचा का पुत्र सुरेश कुमार यादव रविवार की शाम अपनी भतीजी 25 वर्षीय महिला अंजली यादव को बाइक पर बैठाकर धनियामऊ बाजार जा रहें थे वे नहर के पास पहुँचे ही थे तभी पीछे से आया ट्रैक्टर चालक बाइक में धक्का मार दिया जिससे अनियंत्रित अंजली सड़क पर गिर गई ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। घायल अवस्था मे उसे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका अंजली यादव की शादी हरिगांव खपरहा थाना सिकरारा निवासी अंकित यादव के साथ हुई थी। मृतका वर्तमान में अपने मायके बरपुर में थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!