Jaunpur News : सड़क हादसे में छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बिलख उठा परिवार

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर| बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत ने घर की खुशियां छीन लीं। जिस बेटे के लौटने का इंतजार हो रहा था, उसके निधन की खबर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां की चीख-पुकार और पिता के चेहरे पर पसरा दर्द हर किसी को झकझोर गया।

थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी आनंद उपाध्याय का इकलौता पुत्र आदर्श उपाध्याय (24) मंगलवार को अपनी पल्सर बाइक से हंडिया में बीएससी अंतिम वर्ष की अंतिम परीक्षा संप्रेषण कौशल एवं व्यक्तित्व विकास देकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान हंसिया गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक छात्र के पिता आनंद उपाध्याय गांव में लंबे समय से कोटेदार हैं। आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था और उससे बड़ी एक बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि आदर्श पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य को संवारने में जुटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक हादसे ने उन उम्मीदों को एक पल में उजाड़ दिया। मां वंदना उपाध्याय बेटे के वियोग में बार-बार बेसुध हो जा रही थीं, जबकि पिता आनंद उपाध्याय गहरे सदमे में हैं। घर पर पहुंचे रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीयजनों का तांता लगा रहा। हर कोई शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास करता रहा। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की इच्छा पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। घटना को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ