Jaunpur News: भाई भाई में कहासुनी के दौरान बिगड़ी तबियत, एक की मौत


चन्दवक। थाना क्षेत्र के रामदेवपुर (गोनौली) गांव में मंगलवार को दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

गांव निवासी रामजनम पटेल ने बताया कि उनके भाई चन्द्रबली पटेल (45) पुत्र स्व. रमाशंकर पटेल मंगलवार दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर बैठे थे। इसी दौरान उनके भाई चंद्रभूषण पटेल कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान चन्द्रबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह वहां से उठकर घर की ओर चले आए, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत बता दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चन्दवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

खेती-किसानी कर चलाते थे जीवन

छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। सभी भाइयों का विवाह हो चुका है। उनकी पत्नी कुछ वर्ष पूर्व उनसे अलग हो गई थी तथा उनकी कोई संतान नहीं थी। वह घर पर रहकर खेती-किसानी का कार्य करते थे।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन