Jaunpur News : अपना दल (एस) मछलीशहर इकाई ने श्रद्धापूर्वक मनाई राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। अपना दल (एस) पार्टी के जिला कार्यालय, मड़ियाहूँ में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के महान दूरदर्शी शासक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। वर्ष 1902 में उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती 26 जून को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई जाती है।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके महान कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष 1919 में कानपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने उन्हें "राजर्षि" की उपाधि से सम्मानित किया था।
प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज ने कहा कि शाहूजी महाराज महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने बाल विवाह पर रोक लगाने, विधवा विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने तथा देवदासी प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए साहसिक कदम उठाए।
कार्यक्रम में उदय प्रताप पटेल ने कहा कि राजर्षि शाहूजी महाराज गरीबों, वंचितों और शोषितों के सच्चे मसीहा थे। उनका जीवन समाज सेवा, समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर संजू पटेल, सुरेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, राजेंद्र पटेल, चांदनी सरोज, सार्जन पटेल, अनिल पटेल, कविता गौतम, मंगेश यादव, रवि गुप्ता, रविशंकर वर्मा, जितेंद्र पटेल, अर्जुन पटेल, रवि पटेल,अजीत पटेल,राहुल पटेल, शेरबहादुर पटेल, अजीत पटेल, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया। सभी ने राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय एवं समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!