Jaunpur News : डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में मलेरिया फाइलेरिया टीम द्वारा सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक जलालपुर के उदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पटेल के सहयोग से डेंगू जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें लोगों को डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के कारण ,लक्षण, बचाव के प्रति जानकारी दी गई  और पोस्टर,पैम्फलेट भी वितरित किए गए। सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में गोष्ठी, पोस्टर आदि प्रदर्शित किए गए। मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश कुमार पटेल के नेतृत्व में सुपरवाइजर शिव शंकर वर्मा, इंद्रजीत ,फील्ड वर्कर रामरूप के सहयोग से नगरीय क्षेत्र जौनपुर के प्रेमराजपुर में डेंगू निरोधात्मक एवं जन जागरूकता संबंधित गतिविधियां जैसे प्रचार प्रसार, पोस्टर पैम्फलेट वितरण, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, ब्रीडिंग सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि संपादित कराई गयीं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया है कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक वायरस जनित रोग होता है। एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी जैसे कूलर, गमला, टब, बाल्टी, मग, खुली हुई पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे आदि में पैदा होते हैं और नम, अंधेरे, छाया दार स्थानों में रहता है, यह मच्छर दिन में काटता है खास कर सुबह, शाम ज्यादा काटता है।इसके शरीर पर काली सफेद स्पॉट होते हैं इसे टाइगर मच्छर भी कहा जाता है। डेंगू में हड्डियों, जोड़ों में दर्द के साथ बुखार तेज बुखार आता है शरीर पर चकत्ते निकल जाते हैं, भूख न लगना, उल्टी, मितली आना,खून की कमी, प्लेट लेट्स की कमी आदि लक्षण आते हैं,जांच उपचार में देरी पर रक्तस्राव भी हो सकता है।

डेंगू में जांच उपचार में देरी पड़ सकती है भारी। अतः उपरोक्त में से कोई लक्षण आये तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं। डेंगू के जांच उपचार की व्यवस्था जनपद के समस्त सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग मंदिर,जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है, जिला चिकित्सालय जौनपुर में एलिजा जांच मशीन एवं किट, आइसोलेटेड डेंगू वार्ड ,ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन भी उपलब्ध है। जिला मलेरिया अधिकारी ने जन समुदाय से अपील की है कि डेंगू धनात्मक पाए जाने पर पूरी तरह से आराम करें,तरल खाद्य सामग्रियों का अधिक से अधिक सेवन करें, तला भुना गरिष्ठ भोजन न करें, मच्छरदानी में सोएं, खुली बदन न सोएं, झोला छाप से दवा न लें ,अपने से दवा न लें।अपने घरों के अंदर बाहर साफ सफाई रखें, झाड़ियां साफ करें, जल जमाव न होने दें,कूलर का ,फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार बदल दें। टंकी को ढक कर रखें।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन