Jaunpur News: मोबाइल ग्रुप गैंग में हो रहे तब्दील, रोक लगाने में पुलिस की करे मदद: सीओ

Jaunpur News: Mobile Groups Morphing into Gangs; Help Police Curb the Trend: CO

मछलीशहर कोतवाली परिसर में देर रात व्यापारियों एवं पत्रकारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक 

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने पेट्रोल पंप एवं होटल संचालकों ,व्यापारियों और पत्रकारों के साथ बैठक कर मोबाइल फोन में बने ग्रुप के अपराधी गैंग में तब्दील होने की जानकारी देते हुए इन पर रोक लगाने में पुलिस की मदद करने का आह्वान किया है।

सोमवार की रात हुई बैठक में सी ओ ने बताया कि ह्वाट्सएप्स, इंस्ट्राग्राम और अन्य मोबाइल प्लेटफार्म में युवक ग्रुप बनाते हैं।इन्हीं चैटिंग ग्रुप में जुड़े सदस्य एक दूसरे के करीब आने के बाद समाज के समक्ष गैंग के रूप में प्रकट होते है। अपने ग्रुप या गैंग का नामकरण करके भय पैदा करते हैं और आधुनिक सुविधाओं के उपभोग की आदत पड़ने के बाद धन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपराध करना शुरू कर देते हैं।यही मोबाइल ग्रुप के साथी बाद में अपराधी गिरोह के साथी बन जाते हैं।इस गतिविधि पर समाज के हर तबके को ध्यान देने की जरूरत है। मोबाइल ग्रुप में किसी भी सदस्य की संदिग्ध गतिविधि की गोपनीय जानकारी पुलिस को दे जिससे बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जा सके।सूचना देने वाले की पहचान पुलिस गुप्त रखेगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, पेट्रोल पंप संचालक श्यामसुंदर यादव,व्यवसाई राजेश अग्रहरि,सभी समाचार पत्र के पत्रकार और यूट्यूबर उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ