Jaunpur News: जफराबाद में भीषण सड़क हादसा, युवक की गई जान

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन गौतम (25) पुत्र हवलदार, निवासी लाडनपुर थाना जफराबाद के रूप में हुई है। वहीं घायल अतुल चौहान (35) पुत्र मदन चौहान, निवासी सामोपुर थाना जफराबाद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि अतुल चौहान गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!