Jaunpur News: रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच, जिला स्तरीय टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंद्रशेखर पटेल @  नया सवेरा 

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के रामपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी हस्ताक्षर तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की जांच के लिए गुरुवार को जिला स्तरीय टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रघुनाथपुर निवासी समाजसेवी प्रदीप पांडे ने ग्राम प्रधान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत फर्जी मास्टर रोल तैयार कर बिना कार्य कराए भुगतान कराने, अपने नजदीकी लोगों के खातों में धनराशि भेजने तथा तालाब, सड़क, विद्यालय, पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों में फर्जी तरीके से धन निकासी करने का आरोप लगाया गया था।

जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के पेशकार नागेंद्र विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत रघुनाथपुर पहुंचे। उन्होंने शिकायत पत्र में उल्लिखित बिंदुओं के आधार पर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जांच टीम ने तालाबों की खुदाई, इंटरलॉकिंग मार्ग, मेड़बंदी, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय की बाउंड्री वॉल तथा अन्य विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता प्रदीप पांडे ने आरोप लगाया कि कई तालाबों की खुदाई जेसीबी मशीन से कराई गई, जबकि मनरेगा के तहत मजदूरों के नाम पर भुगतान दर्शाया गया है। उन्होंने पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में अधूरे कार्य तथा विद्यालय की बाउंड्री वॉल में मानकों के विपरीत निर्माण होने का भी आरोप लगाया। वहीं कुछ आवास लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे 20 से 30 हजार रुपये तक की मांग की गई।

नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपी जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच को लेकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ