Mumbai News : महाराष्ट्र के सभी आईटीआई के आधुनिकीकरण हेतु 5,400 करोड़ रुपए की घोषणा

Naya Savera Network
सोलापुर । सोलापुर जिले के करमाला स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नाम परिवर्तित कर उसे ‘मदनदास देवी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान’ नाम दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह स्व. मदनदास देवी की राष्ट्रसेवा, शिक्षा तथा विद्यार्थियों के निर्माण में दिए गए योगदान के सम्मान में आयोजित नामकरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक नारायण आबा पाटील, पूर्व विधायक राम सातपुते, करमाला नगराध्यक्ष श्रीमती मोहिनी सावंत, श्रीमती रश्मी बागल, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालक सतीश सूर्यवंशी, सह-निदेशक चंद्रशेखर ढेकणे, सह-आयुक्त श्रीमती संगीता खंदारे, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण अधिकारी मनोज बिडकर, संस्था प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राठी, स्व. मदनदास देवी के ज्येष्ठ भ्राता खुशालदास देवी एवं राधेश्याम देवी, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शुभकामना संदेश वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि स्व. मदनदास देवीजीने विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना, शिक्षा के प्रति रुचि तथा समाजसेवा की प्रेरणा जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नाम पर संस्थान का नामकरण होने से भावी पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती रहेगी, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने घोषणा की कि राज्य की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के आधुनिकीकरण हेतु आगामी पाँच वर्षों में ₹5,400 करोड़ का निधि उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास कर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल आधारित एवं नवीन युग के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि करमाला आईटीआई में एक वर्ष के भीतर छह नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही, टाटा समूह के सहयोग से राज्य की चयनित आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शाखाएँ प्रारंभ करने की योजना शासन के विचाराधीन है तथा उस योजना में करमाला आईटीआई को शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। आगामी छह महीनों में राज्य की आईटीआई में नई तकनीकों पर आधारित पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करने का भी उन्होंने मानस व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। कौशल विकास, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को रोजगार योग्य तथा रोजगार सृजक बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। स्व. मदनदास देवी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कौशल, चरित्र और राष्ट्रभावना का समन्वय स्थापित कर समाज के प्रति योगदान देने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केवल व्यावसायिक शिक्षा देने वाले संस्थान न रहकर संस्कार, चरित्र, राष्ट्रनिष्ठा और कौशल का समन्वय स्थापित करने वाले केंद्र बनें। उन्होंने कहा कि स्व. मदनदास देवी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रकार्य और समाजकार्य के लिए समर्पित किया तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित की भावना विकसित करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्व. मदनदास देवी के कार्यों से जुड़ी कुछ स्मृतियों को भी साझा किया।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!