Jaunpur News : पुरुषोत्तम मास में श्री रामकथा का भव्य आयोजन

Team NSN

Jaunpur News : पुरुषोत्तम मास में रामजी उपाध्याय के यहां श्री रामकथा का भव्य आयोजन


शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में राम कथा का श्रवण और पाठ अत्यंत पुण्यकारी और आध्यात्मिक रूप से उन्नत माना जाता है। यह मास भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को समर्पित है। राम कथा सुनने से साधक के पाप नष्ट होते हैं और उसे धर्म, सदाचार और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर में समाजसेवी रामजी उपाध्याय के यहां 8 जून से 14 जून तक संगीतमय श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। 15 जून को पूर्णाहुति और प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा का समय शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक रखा गया है। पूर्वांचल के प्रख्यात कथावाचक धर्मराज तिवारी महाराज कथा व्यास के रूप में अपनी मधुर वाणी में कथा सुनाएंगे। रामजी उपाध्याय ने सभी भक्तजनों से कथा में उपस्थित रहकर श्रवण लाभ उठाने की अपील की है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!