Jaunpur News : दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर और शेख़नपुर गांव में धमकी और भूमि विवाद से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेख़नपुर गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी पुश्तैनी आबादी की भूमि में शौचालय निर्माण के लिए दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान राकेश कुमार, उनके पुत्र जयेश तथा दिवेश मौके पर पहुंच गए और उनकी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने निर्माणाधीन दीवार भी गिरा दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, पल्टूपुर गांव निवासी सविता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति और जेठ की पूर्व में जमीन विवाद को लेकर हत्या हो चुकी है। आरोप है कि जेल से छूटकर आए चंद्रनाथ यादव परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्रनाथ यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामलों की जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!