Jaunpur News : ऑटो-बोलेरो टक्कर मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Team NSN


चेतन सिंह ‍@  नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। भन्नौर गांव के पास बीते बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुआरी गांव निवासी मुन्ना लाल पुत्र इंद्रमणि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटियों के साथ गोपालापुर से रिजर्व ऑटो से घर लौट रहे थे। ऑटो चालक बृजभान उर्फ करन निवासी जमालापुर वाहन चला रहा था। आरोप है कि भन्नौर गांव स्थित सोनकर बस्ती के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (यूपी 62 सीजे 3658) ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में मुन्ना लाल, उनकी बेटियां तथा ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अंजलि को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 125(बी) एवं 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!