Jaunpur News : नीम का पेड़ हटाने के विवाद में वृद्ध की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में नीम का पेड़ हटाने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित रामचंद्र यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी रामनारायण, विजय कुमार, बृजेश उर्फ जनु तथा संजय उर्फ मनु वहां पहुंचे और नीम का पेड़ काटकर हटाने की बात कहने लगे।

रामचंद्र यादव के अनुसार उन्होंने अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए पेड़ हटाने में असमर्थता जताई, जिस पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले मैं प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!