Jaunpur News : बाल प्रेरणा गोष्ठी में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया, स्कूल बैग वितरित

Naya Savera Network

चेतन सिंह@  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बसहरा (पांडेयपुर) गांव में शिक्षा सहयोग समिति ट्रस्ट की ओर से बाल प्रेरणा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व की जानकारी देते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक संतोष कुमार पांडेय (व्यास जी) ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों को भी अपनाना चाहिए। समिति का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में हर संभव सहयोग किया जाए। डॉ. पंकज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के देश के भविष्य हैं। उन्हें मोबाइल और अन्य व्यसनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, अनमोल मिश्रा, सूरज पांडेय, दीनानाथ पांडेय, रणधीर, पिंटू सहित समिति के पदाधिकारी, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!