Mumbai News: नशामुक्त मुंबई अभियान, 5 लाख लोग लेंगे नशामुक्ति की शपथ

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में तथा मुंबई उपनगर जिले के सह-पालक मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर “नशामुक्त मुंबई” का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे मुंबई शहर एवं उपनगरों में बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। आगामी 25 जून 2026 को इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। इसी दिन 5 लाख से अधिक मुंबईवासी शहरभर के 5,000 स्थानों पर एकत्रित होकर नशामुक्ति की शपथ लेंगे। इस अभियान की घोषणा महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर की गई थी। विद्यालय, महाविद्यालय, आवासीय परिसर, हाउसिंग सोसायटियाँ तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ इस पहल में बड़े पैमाने पर सहभागी होंगी।

अभियान की तैयारियों के संबंध में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आज मुंबई उपनगर जिले के जिलाधिकारी सौरभ कटियार तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि नशामुक्त मुंबई का निर्माण सरकार, प्रशासन और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का इस अभियान में सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है। यह एक जन आंदोलन है और इसके माध्यम से निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन आएगा। श्री लोढ़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक मजबूत सामाजिक वातावरण का निर्माण होगा।


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ