Jaunpur News : पूरनपुर अंडरपास निर्माण के लिए डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव में  ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अंडरपास निर्माण की मांग पूरा होने की आस जगी है। शनिवार को डीआरएम वाराणसी अशोक जैन रेलवे के सैलून यान से इंजीनियरिंग स्टॉप के साथ पहुंच कर अंडरपास निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों तरफ सरसरी तौर पर नापी कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। कहा कि मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।  औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन से तीन किमी पूरब पूरनपुर में अंडरपास निर्माण को लेकर दर्जनभर गांवों के ग्रामीण पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में काफी लंबे समय से संघर्षरत थे। कारण था उक्त स्थान से रेल लाइन निर्माण के बाद से ही दर्जनों गांवों के हज़ारों की आबादी का आवागमन उसी रास्ते से होता रहा चला आ रहा था।  

दोहरीकरण के बाद भी आवागमन होता रहा। लेकिन करीब छः माह पहले रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्देश पर लोहे का गार्डर दोनों तरफ गाड़ कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होने लगीं। ग्रामीणों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में डीआरएम वाराणसी सहित रेलमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखी। ग्रामीणों की अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम ने इंजीनियरिंग स्टॉप के साथ पूरनपुर में स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान अजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, सुरेन्द्र सिंह, जनक पाठक, सोनू सिंह, संजय पाठक, रमाशंकर सिंह, संजीव सिंह ,अरविंद पांडेय, यशवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ