Jaunpur News : सोशल मीडिया पर भाजपा युवामोर्चा जिलामंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला मछलीशहर के युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्रा गोलू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां करने के मामले में पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

गोबरा गांव निवासी गौतम कुमार मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही विशाल मिश्रा लंबे समय से फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं के खिलाफ निराधार, भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। आरोपी एडिटेड फोटो, वीडियो और भ्रामक पोस्ट साझा कर उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।जिससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। आरोपी फर्जी सोशल मीडिया आईडी का उपयोग कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य करता है और भाजपा नेताओं के विरुद्ध लगातार दुष्प्रचार करने में संलिप्त है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!