Jaunpur News : सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर  अधूरे सड़क निर्माण के कारण एक दशक में हुई दुर्घटनाओं में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए पूर्वांचल किसान संगठन के तत्वावधान में क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गाजीपुर रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा से चलकर चंदवक चौराहा स्थित गांधी पार्क पहुंचा। वहां पर लोगों ने हुतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


 श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि एक दशक से ऊपर हो गया राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हुए,लेकिन अभी तक निर्माण अधूरा है। केराकत तहसील क्षेत्र के 16 किमी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। एक दशक में सड़क दुघर्टनाओं में लगभग पांच सौ लोगों की जाने चली गई। सैकड़ों घायल हुए। अधूरे सड़क निर्माण के बावजूद अवैध रूप से टोल टैक्स की वसूली हो रही है। श्री सिंह ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिन में नो एंट्री लगाने की जिला प्रशासन से मांग की। एनएचएआई को चेतावनी दी सड़क निर्माण किए बिना हो रही टोल टैक्स वसूली बंद करो। कहा जनता लाशों पर व्यापार नहीं होने देगी। तो वसूली बंद कर नो एंट्री लगायीं जाय। कार्यक्रम को जय प्रकाश राम, रामेश्वर सिंह, मुकेश सिंह राजपूत, अरविंद पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार संदीप सिंह, थानाध्यक्ष अमित सिंह मय फोर्स उपस्थित रहे। अवसर पर सुरेंद्र सिंह, महेन्द्र प्रजापति, सोनू सिंह, योगेंद्र सिंह, सोनू माली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ