नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक सभागार में रविवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने की, जबकि संचालन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। ऐसे शिविर जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में अधीक्षक डॉ. जी.के. सिंह, एडीओ एजी अनुराग सिंह, एडीओ समाज कल्याण संदीप यादव, ग्राम विकास अधिकारी गौर गणेश, कमलेश खरवार, गधर्मेंद्र यादव, रोहित शर्मा, प्रदीप, नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहें।
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ