Jaunpur News : गोलियों की तड़तड़ाहट परमानंदपुर गांव मची सनसनी

Naya Savera Network
डेयरी पर दूध देने गए दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना के बाद गांव में तनाव का है माहौल
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 9-10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने दोनों भाइयों को पहले लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और करीब 400 मीटर तक खदेड़ा। इसके बाद घायल होकर गिरने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेयरी पर दूध देने परमानंदपुर पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने करीब 400 मीटर तक उनका पीछा करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब बुद्धिराम लहूलुहान होकर गिर पड़े, तब हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में बुद्धिराम के दाहिने हाथ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि सुधीराम के सिर में गंभीर चोट आई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का मुख्य आरोपी स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!