Mumbai News: पं.जमदग्निपुरी की पुस्तक 'अब तो जीवन सौंप दिया' लोकार्पण के साथ कविगोष्ठी

Naya Savera Network


शिव प्रकाश जौनपुरी @  नया सवेरा 

मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी द्वारा लिखित पुस्तक ' अब तो जीवन सौंप दिया ' का विमोचन समारोह रविवार 7 जून 2026 को सायं 5 बजे से श्री राम-जानकी मंदिर शास्त्री नगर 90 फिट रोड साकीनाका मुंबई के प्रांगण में आयोजित किया गया है। पुस्तक लोकार्पण समारोह पश्चात कविगोष्ठी का भी आयोजन रखा गया है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हौसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कृपाशंकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय द्विवेदी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल करेंगें।उक्त कार्यक्रम का संयोजन शिक्षाविद् लालबहादुर यादव कमल ने किया तथा मार्गदर्शन अध्यक्ष श्रीधर मिश्र की‌ होगी। संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष जमदग्निपुरी ने मुंबई के आस-पास रहने वाले सभी साहित्यकारों से निवेदन किया है कि मेरा निमंत्रण स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति देकर कृतार्थ करें।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!