Jaunpur News : श्री गणपति पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक बने लोलारक दुबे

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति, जौनपुर की एक विशेष बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव समाजसेवी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम पंडित ईशान चतुर्वेदी ने पूरे विधि विधान से आराध्य देव भगवान गणेश जी की पूजन अर्चना कराया। ज्ञात हो कि बीते दिनों  एक सड़क हादसे में महासमिति के मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी जी के निधन हो जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व समीप आते देख महासमिति के संरक्षक सदस्यगण, विशिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक निर्णय लिया कि महासमिति के संरक्षकगणों के बीच ही किसी वरिष्ठ सदस्य को ही मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा जाए जिससे आने वाले महासमिति के प्रत्येक कार्यकमों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके जिसके लिए विशेष बैठक में उपस्थित जनों ने विस्तार पूर्वक अपनी राय रखी। आपसी विचार विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व मौजूदा संरक्षक लोलारक दुबे जी को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद के लिए लोलारक दुबे एवं  नये संरक्षक सदस्य के रूप पंडित ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि लोलारक दुबे जी एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ सामाजिक एवं मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति है जिन्होंने सदैव महासमिति को अपना योगदान दिया है ऐसे में इन्हें मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपे जाने से महासमिति का भविष्य उज्जवल होगा और बल मिलेगा।घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से निर्णय का समर्थन किया तथा माला पहना कर स्वागत किया।

उक्त अवसर पर लोलरक दुबे ने कहा कि आप ने मुझे जो ये दायित्व सौंपा है उसका मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा से से निर्वहन करूंगा और  प्रत्येक संरक्षक सदस्य व विशिष्ट सदस्यों के साथ साथ मै महासमिति के प्रत्येक ऊर्जावान पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै हर स्तर से तैयार मिलूंगा, आपके इस निर्णय के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और आपके इस निर्णय को कभी कलंकित नहीं दूंगा। बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, मेहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, विक्रम मौर्य, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद,श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती तुलिका श्रीवास्तव, कैलाश यादव एडवोकेट, जयहिंद यादव प्रधान, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर,गौरव यादव, शकील मुमताज, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति,आनंद अग्रहरि, अदालत यादव रमेश सिंह व डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।

आगंतुकों का स्वागत नवीन सिंह बसगोती संयोजक, व आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया एवं बैठक का संचालन संजीव कुमार एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।

बैठक को सफल बनाने में पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव,अजय यादव, पृथु गुप्ता अर्जुन पंजाबी, करन बिन्द, संतोष पांडेय, शिवम बरनवाल, मनीष पांडेय गुड्डू, शशिकेश साहू, सौरभ बैंकर, पंकज जांडवानी, सुनील मोदनवाल, शिशिर गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, सुनील सिंह पत्रकार, संजय विश्वकर्मा कमलेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, पवन मोदनवाल, अमित जावा, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!