Bareilly News : बरेली के दिनेश गोयल दूसरी बार बने आई.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bareilly News : बरेली के दिनेश गोयल दूसरी बार  बने आई. आई. ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की लखनऊ में हुई बैठक में आगामी कार्यकाल वर्ष 2026- 2027 हेतु  निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार बरेली के वरिष्ठ उद्योगपति एवं उद्योग हितों के प्रखर प्रतिनिधि दिनेश गोयल को सर्वसम्मति से पुनः इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। दिनेश गोयल के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर से आए उद्यमियों में उत्साह एवं हर्ष की लहर दौड़ गई। इस  अवसर के साक्षी बनने हेतु बरेली सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में उद्यमी लखनऊ में उपस्थित रहे।

वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने दिनेश गोयल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उपस्थित उद्यमियों ने इसे प्रदेश के उद्योग जगत के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक निर्णय बताया।

पुनः नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल  ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक प्रदेश बनाने के लिए आई. आई. ए. निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास को गति देने हेतु संगठन प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एम. एस. एम. ई.) प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और आई.आई.ए. सदैव उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी पूरी मजबूती के साथ उद्योग हितों की आवाज शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।

श्री गोयल ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में उद्योग हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, नीतिगत सुझावों एवं जनहितकारी पहलों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश के उद्यमियों को बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध हो सके। दिनेश गोयल के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बरेली सहित पूरे प्रदेश के उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उद्योग जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया तथा उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनने का विश्वास व्यक्त किया।

चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आषीश गुप्ता, सीईसी सदस्य विमल रिवाड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, मण्डलीय सचिव मनोज पंजाबी, मनोहर लाल धीरवानी, एस के सिंह, सतीश अग्रवाल, घनश्याम खण्डेलवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, धंनजय विक्रम सिंह, शार्दुल शंखधार आदि ने बधाई दी। 

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ