नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मंडी सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम नई सब्जी मंडी स्थित मंडी सचिव ध्रुव चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से नई एप व्यवस्था का विरोध जिसमें मंडी समिति द्वारा गाड़ियों पर नई एप व्यवस्था को बिना व्यापारी संगठनों से परामर्श लिए अनिवार्य कर दिया गया है यह व्यवस्था तकनीकी रूप से जटिल एवं व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाल रही है। मंडी समिति द्वारा दुकानों के मासिक किराए में प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत की स्वत: वृद्धि की जा रही है कृषि उत्पादों के मूल्य में उतार-चढ़ाव के कारण यह वृद्धि व्यापारियों के लिए असहनीय है अतः इस प्रावधान को तत्काल समाप्त किया जाए। समिति द्वारा वर्ष 2010 के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है बी-क्लास सहित अन्य श्रेणी की दुकानों में भी की गई किराया वृद्धि को वापस लिया जाए क्योंकि यह वर्ग पहले से ही सीमित मुनाफे पर कार्य कर रहा है, ऑनलाइन पोर्टल एवं मंडी ऐप की तकनीकी खामियां सामने आ रही है-मंडी टैक्स जमा करने के बाद भी व्यापारियों को ऑनलाइन बकाया राशि प्रदर्शित हो रहा है सरवर बार-बार डाउन रहता है जिससे टोल पर्ची प्रवेश एवं भुगतान में विलंब होता है लेनदेन का रियल टाइम विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है जिससे पारदर्शिता का अभाव है, जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने मंडी सचिव से उपरोक्त सभी मांगों को आज ही जिलाधिकारी, जौनपुर कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश मंडी सचिव उत्तर प्रदेश को भेजने का आग्रह किया प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से बताया कि आज 19 जून को संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जा रहा है और उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है कि यह कानून पूरी तरह व्यापार और व्यापारी विरोधी है इसमें अभिलंब परिवर्तन किया जाए, प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि,संजय केडिया संतोष साहू बच्चा,विजय अग्रहरी,ज्ञानेन्द्र साहू,सुरेश सोनकर,आनन्द साहू,वेदप्रकाश गुप्ता, योगेश साहू,विजय जायसवाल,यशवंत साहू,रितेश गुप्ता,चंदन जायसवाल,आशीष कुमार, गुलजारी लाल गुप्ता,चन्दन साहू,अरूण कपूर,मंगला प्रसाद साहू, दाऊ जी,रामासरे मौर्या, मनोज साहू,बबलू मौर्या, रत्ती लाल सोनकर,अभिमन्यु साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ