Jaunpur News : अपना दल (एस) राजनीति में महिलाओं को दे रही बढ़ावा : अनुप्रिया पटेल

 नया सवेरा नेटवर्क

रामनगर, जौनपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण पहले से ही दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता और अपना दल (एस) शुरू से ही महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

अनुप्रिया पटेल सोमवार को रामनगर क्षेत्र के सरौना गांव में अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज की पूज्य दादी जगदेई देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। शोकाकुल परिवार से मुलाकात के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने संगठन, आगामी चुनाव और युवाओं के रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान चल रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की युवा उद्यमी योजना के माध्यम से लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिली है।

इस अवसर पर मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, राष्ट्रीय सचिव (बौद्धिक मंच) गोकर्ण पटेल, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, ओमप्रकाश पासी, चंद्रशेखर पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता वर्मा, राकेश पटेल, वरुण पटेल, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष संजू पटेल, रेखा पांडेय, सरोजा पटेल, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र पटेल, मुन्ना मिश्रा, सुरेश पटेल, नितेश पाठक, योगेंद्र पटेल, विजय बहादुर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt