नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने आगजनी और चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम शेरपुर निवासी पीड़िता आरती पाण्डेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 8 जून की रात गांव के ही दुर्गेश तिवारी ने उनके घर में आग लगा दी, जिससे मोटरसाइकिल, साइकिल, चारपाई, बिस्तर, कपड़े तथा गेहूं-चावल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। साथ ही चोरी की घटना का भी आरोप लगाया गया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों की टीम के साथ मंगलवार सुबह आरोपित दुर्गेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
| Advt |