Prayagraj News : अथर्वन फाउंडेशन का पर्यावरण-अनुकूल शर्बत वितरण अभियान जारी

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में अथर्वन फाउंडेशन ने इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के सहयोग से भीषण गर्मी एवं उमस से राहत प्रदान करने हेतु शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्णतया स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए पर्यावरण-अनुकूल स्टील के गिलासों में शर्बत वितरण किया गया।

Prayagraj News : अथर्वन फाउंडेशन का पर्यावरण-अनुकूल शर्बत वितरण अभियान जारी


यह पहल अथर्वन फाउंडेशन की सतत विकास की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित की गई। वर्तमान समय में अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन गर्मी से राहत देने के लिए सड़कों पर शर्बत एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित करते हैं, जो निस्संदेह एक अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय सेवा है। किंतु प्रायः इस सेवा में एकल-उपयोग प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग किया जाता है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करते हैं।

अथर्वन फाउंडेशन का यह प्रयास इस सेवा भाव को पर्यावरण से जोड़ने और स्टील के गिलासों को उपलब्ध कराने की अनूठी पहल प्रारम्भ की है, ताकि शर्बत सेवा जैसे पुण्य कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा का भी आदर्श उदाहरण बन सकें।


इस अवसर पर संस्था का उत्साहवर्धन हेतु राजापुर और सिविल लाइंस पार्षद भोला तिवारी और बबलू रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति सहित इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे। अथर्वन फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, सचिव डॉ. कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव, शैलेन्द्र सिंह सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य तथा एमएमए के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!