Jaunpur : ​​ ​भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा के सत्र 2026–27 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव काशी प्रांत से पधारे चुनावी पर्यवेक्षक बद्रीनाथ जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से गणेश साहू को अध्यक्ष, प्रेम कुमार संतोषी को सचिव तथा दिवाकर गुप्त कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव संतोष अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सतेन्द्र अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, शिव कुमार गुप्त, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, गतिविधि संयोजक प्रदीप जायसवाल,  शरद साहू, आशुतोष पाठक, सहित अतुल सिंह, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, रामरतन सेठ, शिव कुमार सेठ, संतोष साहू, ध्रुव जायसवाल, दीपक केशरी, अश्वनी श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, संजय साहू, राजेंद्र निगम, विजय सिंघानिया, डॉ. आनंद मौर्या, राजीव साहू, आनंद साहू, सतीश जायसवाल, दिलीप साहू आदि उपस्थित रहे।
अन्त में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामना व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!