Jaunpur : ​नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का हुआ उद्घाटन

Team NSN

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत दारूनपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन कार्य खण्ड विकास अधिकारी राकेश मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बनने से ग्राम के नौनिहालों को एक नए और बेहतर परिवेश में गुणवत्तापूर्ण पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रकला पत्नी जगदीश के साथ ब्लॉक मुख्यालय से आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित गुप्ता, ग्राम प्रधान इटहा, ग्राम प्रधान सोनहिता, ग्राम प्रधान विकेपुर सहित तमाम शिक्षक, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!