जौनपुर। साइबर क्राइम सेल जौनपुर सहित अन्य थानों की साइबर सेल टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 240 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 45 लाख रूपये बतायी गयी। अब तक 1400 मोबाइल बरामद करके उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 240 गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया गया। इसको मिलाकर अब तक कुल 1400 मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाइल बरामद किया गया है। कुछ मोबाइल अन्य प्रान्त जैसे- दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, राजस्थान से भी बरामद किये गये हैं जिनकी बाजार में मूल्य लगभग 45 लाख रुपये बतायी गयी।
बरामद मोबाइल को उनके स्वामियों को सौंपा गया जिस पर खुश हो गये। वहीं श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा वेबसाइट पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुचकर लिखित शिकायत करें।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में महेश पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल, उ0नि0 नीलम सिंह, उ0नि0 आलोक सिंह, आ0 चन्दन यादव, क0आ0 ज्योति श्रीवास्तव, क0आ0 जय प्रकाश सिंह, मु0आ0 प्रभात द्विवेदी, मु0आ0 सन्तोष कुमार, मु0आ0 दिनेश कुमार, मु0आ0 मुकेश कुमार, मु0आ0 राजेश सिंह, मु0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार, आ0 प्रफुल्ल यादव, आ0 आनन्द कुमार, आ0 संग्राम सिंह यादव, आ0 सत्यम गुप्ता, आ0 सुगम यादव, आ0 अमिलेश, आ0 परवेज, आ0 अजीत कन्नौजिया, महिला आ0 आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना शामिल रहे।

0 Comments