Shravasti News : राप्ती के जलस्तर पर रखी जाय सतत निगरानी: जिलाधिकारी

Team NSN

Shravasti News : राप्ती के जलस्तर पर रखी जाय सतत निगरानी: जिलाधिकारी

कहा— सभी बाढ़ चौकी प्रभारी एवं चौकी पर तैनात कर्मचारी रहें अलर्ट
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। लक्ष्मनपुर स्थित राप्ती बैराज पर खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर है। सोमवार को सायंकाल 04 बजे राप्ती का जलस्तर 128.400 सेंटीमीटर पाया गया है, जो खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर अधिक है। जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों एवं चौकी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को राप्ती के जलस्तर पर सतत् निगरानी रखते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होने बाढ़ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामवासियों को सतर्क रहने हेतु अपील भी करें। इसके अलावा उन्होने तहसील जमुनहा क्षेत्र के अन्तर्गत बाढ़ की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों से भी अपील किया है कि स्थिति को देखते हुए लोगो को जागरूक करए औऱ जिला प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर बाढ़ सहित अन्य आपदाओं के प्रबन्धन एवं सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष के पास 'इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर' आपदा कार्यालय में संचालित है। बाढ़ कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्युटी 24 घण्टे चक्रानुक्रम में लगायी गई है। यह कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं को पंजिका में दर्ज करके प्राप्त सूचनाओं से प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोमरूम को तत्काल अवगत करायेंगे। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर +91 5250 297 302, 8545092198 एवं 8960498147 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकते है। यह कन्ट्रोल रूम 24x7 अनवरत क्रियाशील है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!