Jaunpur : ​दोहरा को लेकर डीएम हुए सख्त, लगाया प्रतिबंध

Team NSN

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में हुई। समिति के संबंधित सदस्यों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय।
जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें। सार्वजनिक एवं दूरस्थ सूनसान स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहां पर संयुक्त टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित जांच और छापेमारी की कार्रवाई की जाय। ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए तथा ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला आबकारी अधिकारी वीपी सिंह, एसपी ग्रामीण सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!