Jaunpur : ​एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Team NSN

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज के सभागार में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। खादी ग्रामोद्योग द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं में ऋण देने की प्रक्रिया अन्य बैंकों से सरलीकरण द्वारा ऋण भी वितरण किया जाएगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, विनोद सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रमेश यादव सहायक विकास, राकेश सिंह सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी तथा वरिष्ठ सहायक दीपक सोनी, एडीओ विनोद पांडेय, विनोद मौर्य, विनोद कुमार, संतोष कुमार, विपिन यादव, संजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!