Jaunpur : ​चंदवक के खुज्झी तिराहे पास हादसा, 3 घायल

Team NSN

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर खुज्झी तिराहे के पास गुरुवार दोपहर बाइक के धक्के से युवक घायल हो गया है। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए है। सभी को निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि खुज्झी गांव निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार पुत्र शोभनाथ राम ट्रेन पकड़ने के लिए घर से वाराणसी के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से धक्का लग गया जिससे उन्हें सिर में गम्भीर चोटें आ गई। बाइक सवार दोनों युवक आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी अकबर व फैसल भी घायल हो गए जो वाराणसी पासपोर्ट कार्यालय जा रहे थे। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां शिवकुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!