Mumbai : ​भूमिहार समाज के अध्यक्ष बने अनिल राय

Team NSN

मुंबई। मुंबई में कार्यरत सामाजिक संस्था 'भूमिहार समाज' के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से अनिल राय, भूमिहार समाज के अध्यक्ष चुने गए। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एड. आरपी सिंह ने बताया कि मालाड पश्चिम एसवी रोड, न्यू एरा टॉकीज सिंग्नल के पास स्थित केडिया चैंबर्स कार्यालय में हुई बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी लोगों ने पहले संस्था के विकास और सामाजिक योगदान पर चर्चा की। इसके बाद भूमिहार समाज, मुंबई के अध्यक्ष पद के लिए अनिल राय का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राय ने कहा कि आगामी 2 फरवरी को पुन: बैठक आयोजित की जाएगी और बाकी अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!